फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: निर्माण सामग्री नहीं मिलने के कारण मेहनरबुंगा बाईपास का काम अटका

Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। नगर में यातायात का दबाव कम कर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए गए मेहरबूंगा बाईपास के डामरीकरण का कार्य अटक गया है। लोनिवि ने कार्य करने के लिए ठेकेदार के साथ अनुबंध कर दिया है लेकिन निर्माण कार्य के लिए सामान नहीं मिलने से काम लटक गया है।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर की सकरी सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए लोनिवि ने बिलौना से पुलिस लाइन तक करीब 1.8 किमी लंबे बाईपास का निर्माण किया था। इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य है कि सीधे भारी वाहन नगर में प्रवेश न कर कांडा सड़क पर निकल जाएं और यहां से मंडलसेरा और ताकुला की ओर निकल सकें।
विज्ञापन

निर्माण के बाद से ये बाईपास पूरी तरह बदहाल है। लोग इस सड़क में वाहन नहीं डाल रहे हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क में नाली, कलवर्ट का निर्माण करने के साथ डामरीकरण का कार्य करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन कार्य पर रोक लगने से लोनिवि के अनुबंधित ठेकेदार को रोड़ी, डस्ट नहीं मिल पा रही है। इस कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने लोनिवि से बाहरी जिलों से निर्माण सामग्री मंगाकर बाईपास को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed