फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: नैनीताल में किशोरी से दुष्कर्म वाले को फांसी की सजा देने की मांग

Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। नैनीताल में 12 वर्षीय किशोरी से हुई दुष्कर्म की घटना से कई जन संगठनों में आक्रोश है। नाराज जन संगठनों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। लोगों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार नगर पंचायत के सभासद, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी गरुड़ तहसील पहुंचे। उन्होंने यहां तहसीलदार निशा रानी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। लोगों ने कहा कि पर्यटन नगरी में 12 वर्षीय किशोरी के साथ एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। सभासद अंकित जोशी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कुंदन भंडारी ने नैनीताल जैसी घटना न हो, इसके लिए गरुड़ क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, हरीश रावत, मंगल राणा, अभय नेगी, ठाकुर मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी से हो सुरक्षा और पोषण की भरपाई

बागेश्वर। नैनीताल में किशोरी से हुए दुष्कर्म के बाद लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने नैनीताल में नाबालिग के साथ हुई घटना की निंदा की। कहा कि नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार का आजीवन भरण-पोषण आरोपी की संपत्ति को कुर्क कर देने की मांग की है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के राजेश रौतेला, मनोज जोशी, नवीन लाल आर्या, धन सिंह ठठोला, चंद्रावती, नंद किशोर भट्ट, पंकज धपोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से दोषियों को सजा देने की मांग की
अल्मोड़ा। नैनीताल में नाबालिग से हुई दरिंदगी पर अल्मोड़ा में भी आक्रोश भड़क गया। विश्व हिंदू परिषद की नगर निगम सभागार में हुई बैठक में नैनीताल में नाबालिग बालिका के साथ दरिंदगी पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने दुष्कर्म के दोषी को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने बाजार बंद का आह्वान किया। इसके बाद संगठन के लोगों का शिष्टमंडल एसएसपी देवेंद्र पींचा से मिला। उन्होंने बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग की। वहां जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह नयाल, जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, जिला कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, मेयर अजय वर्मा, पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed