फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: कौसानी में आवास के लिए खरीदी जमीन और चल रहे थे रिसोर्ट

Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी में आवास के नाम पर जमीन खरीदकर रिसोर्ट का संचालन करने वालों पर एसडीएम ने कार्रवाई की है। एसडीएम ने जमीन को जब्त कर उसे राज्य सरकार की भूमि में निहित कर दिया है। कार्रवाई के बाद कौसानी में खलबली मची है।
विज्ञापन

कौसानी में कुछ साल पूर्व लखनऊ निवासी अतुल कुमार सिंह, उमेश कुमार और कानपुर निवासी गार्गी ने आवास बनाने के नाम पर जमीन खरीदी थी। उन्होंने आवास न बनाकर रिसोर्ट बना दिया। आवास के लिए खरीदी जमीन में व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान संचालित नहीं किया जा सकता है। इसकी भनक लगते ही एसडीएम जितेंद्र वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि आवास के स्थान पर लंबे समय से रिसोर्ट चल रहा है। उन्होंने जमीन को राज्य सरकार के नाम पर निहित कर दिया। इस कार्रवाई से बाहरी लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

आवास के नाम पर जमीन खरीदकर व्यावसायिक और वाणिज्यक गतिविधियों का संचालन करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले संज्ञान में आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतेंद्र वर्मा, एसडीएम गरुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed