फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems in district.

Almora News: आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Tue, 25 Jun 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
People face problems in district.
अल्मोड़ा। पद सृजित करने, मानदेय में बढ़ोतरी और ग्रेच्युटी में कटौती बंद करने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज और इसके अधीन बेस अस्पताल में तैनात आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उनके कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी बेस अस्पताल में एकत्र हुए और आपातकालीन कक्ष के बाहर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उनकी नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट, तकनीशियन, वार्ड ब्वाय, पर्यावरण मित्र पद पर तैनाती हुई थी। अपनी जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया, लेकिन अब उनके हितों की अनदेखी हो रही है। कंपनी की ओर से हर माह ग्रेच्युटी में 500 रुपये की कटौती की जा रही है और कहा जा रहा कि हर पांच साल में यह वापस होगी जबकि उनका कार्यकाल सिर्फ एक साल तक ही होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सालों से वह पद सृजित होने की उम्मीद में कम मानदेय पर काम कर रहे हैं इसे बढ़ाया नहीं जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों के 113 पद सृजित होने हैं। लगातार मांग के बाद भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पद सृजित होते तो स्वास्थ्य कर्मियों को स्थायी सेवा में तैनाती मिलती। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इन मांगों पर गौर नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मानसी चौधरी, दीक्षा, करिश्मा नेगी, कंचन सिंह, ललित गोस्वामी, भावना मेहता, सुशील कुमार, नरेंद्र सिंह राणा, गोपाल सिंह, सूरज बोरा, सौरभ उपाध्याय, करन भोज, सागर कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं रहीं प्रभावित
अल्मोड़ा। आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भर्ती मरीजों की देखभाल, उन्हें जांच और उपचार के लिए चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंचाने में तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। वहीं अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed