फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: सड़कों पर गड्ढे चिढ़ा रहे हैं, डीएम का दावा-लक्ष्य से ज्यादा कर दिया काम

Fri, 08 Dec 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 08 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रभारियों को 30 नवंबर तक की मोहलत दी थी। बागेश्वर में इस लक्ष्य को हासिल न करने पर डीएम ने सात इंजीनियरों का वेतन रोक दिया था। अल्मोड़ा में डीएम का दावा है कि उन्होंने लक्ष्य से 10 किमी अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त किया है। संवाद न्यूज एजेंसी ने इस दावे की पड़ताल की तो नैनीताल को अल्मोड़ा से जोड़ने वाला स्टेट हाईवे गड्ढायुक्त नजर मिला। इसके साथ ही कई सड़कों पर गड्ढे अब भी हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन अल्मोड़ा के मुताबिक 380 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए मिले लक्ष्य के सापेक्ष 390 किमी सड़क चकाचक की जा चुकी हैं। जिले के प्रमुख पर्यटकों की आवाजाही वाले रामनगर-देघाट स्टेट हाइवे की स्थिति प्रशासन के दावे की हवा निकाल रही है। इस सड़क पर नौकुचिया से झिमार तक आठ किमी के दायरे में अब भी 120 से अधिक गड्ढे हैं। अल्मोड़ा नगर का प्रमुख एनटीडी मार्ग भी अब तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। जैंती-भनोली और दन्योली-चौकुना सड़क के गड्ढों से गुजरकर यात्री अग्निपरीक्षा देते हैं।
विज्ञापन




कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ता है रामनगर-देघाट मार्ग

अल्मोड़ा। रानीखेत मुख्य बाजार सहित रामनगर-देघाट, एनटीडी, जैंती-भनोली सड़कों पर बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा है। रामनगर-देघाट सड़क से होते हुए पर्यटक और अन्य यात्री कर्णप्रयाग, बदरीनाथ सहित अन्य धार्मिक और पर्यटक स्थलों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिले में लक्ष्य से अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। 380 किमी का लक्ष्य दिया गया था हमने करीब 390 किमी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी हैं। यह बड़ी उपलब्धि हैं। -विनीत तोमर, डीएम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed