{"_id":"6532d4402a3ebe7085021e04","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-4184-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सिविल एरिया को पालिका में शामिल करने की मांग पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सिविल एरिया को पालिका में शामिल करने की मांग पर धरना
Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने के लिए लोगों ने 218वें दिन भी गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने सभी से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। तय किया गया कि आंदोलन को वृहद रूप देने के लिए बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की घोषणा होने की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि जब तक रानीखेत के सिविल एरिया को रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका में शामिल नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर गिरीश भगत, चंद्रशेखर गुरुरानी, भुवन साह, खजान पांडेय, खजान जोशी, किरन साह, जयंत रौतेला, हरीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन