{"_id":"6532d6790c56ac1c1c0fbd05","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-4179-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गंदगी से पटा शौचालय, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ईओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गंदगी से पटा शौचालय, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ईओ से मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 21 Oct 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका चिलियानौला के सार्वजनिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय गंदगी से पटा मिला, इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
चिलियानौला के सार्वजनिक शौचालय में गंदगी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन के निर्देश के बाद भी शौचालय की सफाई नहीं हुई। शुक्रवार को उन्होंने शौचालय का औचक निरीक्षण किया तो गंदगी से पटा मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ईओ प्रवीण सक्सेना से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार ईओ को शौचालय की सफाई के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद