{"_id":"6524401424a7af3ffb0cf42c","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-3814-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में सात घंटे बिजली गुल, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में सात घंटे बिजली गुल, पानी को तरसे लोग
Mon, 09 Oct 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। यूपीसीएल जिले भर में 33 और 11 केवी लाइनों को छू रहे पेड़ों की लाॅपिंग करा रहा है। इस वजह से दूसरे दिन सोमवार को एडम्स, पोखरखाली, डुंगाधारा, साई मंदिर आदि क्षेत्रों में लाॅपिंग के चलते सात घंटे बिजली गुल रही। इधर बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। इससे 15 हजार से अधिक की आबादी पेयजल समस्या झेलनी पड़ी।
सोमवार को पेड़ों की लाॅपिंग करने की वजह से यूपीसीएल की ओर से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया था। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से साइबर कैफे सहित अन्य बिजली संचालित उपकरण ठप रहे और कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि दीपावली त्योहार पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए तारों को छू रही टहनियों की लाॅपिंग की जा रही है। इस वजह से शटडाउन लेना पड़ता है। इससे आपूर्ति बाधित रही। काम खत्म होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
इधर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण नगर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति ठप रही। लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ा और प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। कोसी पंपिंग योजना से नगर में बनाए गए जलाशयों में पानी लिफ्ट होता है। लेकिन बिजली न होने के चलते एडम्स, पोखरखाली, डुंगाधारा, माल रोड, सरकार की आली, खोल्टा, नरसिंहबाडी, बाज़ार क्षेत्र सहित आधे नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाले एडम्स जलाशय के पंप हाउस नहीं चल पाए। इससे 15 हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। सुबह से लोग पानी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
-
- बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पेयजल पंपिंग प्रभावित रही। जिससे पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
- अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।