फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: घर के आंगन में आ धमका तेंदुआ, परिजन सहमे

Mon, 09 Oct 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले में तेंदुए का आतंक बढ़ने से दहशत बनी है। सोमवार तड़के शैल (पातालदेवी) में तेंदुआ एक घर के आंगन में आ धमका। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। तेंदुए के आंगन में आने से परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

शैल (पातालदेवी) निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3.35 बजे एक तेंदुआ घर के आंगन में आ धमका। तेंदुआ दरवाजा तोड़ कर घर में घुसने का प्रयास करने लगा लेकिन दरवाजा नहीं टूटा तो वह लौट गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इधर हवालबाग ब्लाॅक के मटेला गांव में एक पखवाड़े में तेंदुआ 30 मवेशियों को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूरन सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे तेंदुआ उनके घर के आंगन में घुस आया और खूंटे से बंधे मवेशी को मार डाला। इस दौरान बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। उन्होंने सामने तेंदुआ देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। लोगों ने बताया कि तेंदुए के आतंक से शाम होते ही घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग की टीम को गश्त के लिए भेजा गया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है।
- मोहन राम, वन क्षेत्राधिकारी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed