{"_id":"6524426d5febcad2090a08a3","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-3799-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गुरिल्लों ने प्रशासन से प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गुरिल्लों ने प्रशासन से प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा
Mon, 09 Oct 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में 5108 वें दिन भी धरना दिया। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी और जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने शासन-प्रशासन से प्रधानमंत्री के अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ आगमन पर गुरिल्लों के शिष्टमंडल को मुलाकात का समय दिलाने की मांग की।
कहा कि गुरिल्लों ने केंद्र और प्रदेश सरकार, शासन-प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर लगातार ज्ञापन दिए गए। सभी स्तरों पर ज्ञापनों को एक दूसरे स्तरों पर भेज देने के अलावा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है। केंद्र सरकार जहां 9 मई 2011 को एसएसबी विभाग द्वारा गुरिल्लों के समायोजन के लिए भेजी गई योजना पर कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार अपने ही शासनादेशों पर कार्यवाही नहीं कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने पर प्रस्तावित नवंबर माह में देहरादून से दिल्ली पैदल मार्च की तिथियां घोषित कर तैयारी प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए नवरात्र के बाद समिति की बैठक बुलाई जाएगी। संवाद