फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: बिना कर्मियों के सिंचाई नहरों में कैसे दौड़ेगा पानी

Sat, 23 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। खेतों तक पानी पहुंचाने वाला सिंचाई विभाग कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि विभाग में सींचपाल, अभियंता सहित 75 प्रतिशत पद रिक्त हैं, इससे खेतों तक पानी पहुंचाना विभाग के लिए चुनौती बना है। ऐसे में बुआई का समय नजदीक आते ही विभाग के साथ ही किसानों की भी चिंता बढ़ने लगी है।

जिले में सिंचाई विभाग में अभियंता, सींचपाल सहित अन्य कार्मिकों के 124 पद स्वीकृत हैं। बावजूद इसके 81 पद रिक्त हैं और सिर्फ 43 कर्मी जिले की 932 हेक्टेयर भूमि पर पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाले हैं, जो किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

कर्मियों और तकनीकी टीम की कमी से जूझ रहे विभाग के लिए जिले में 90 से अधिक सिंचाई योजनाओं का सफल संचालन कर पाना मुश्किल हो रहा है। हालात यह हैं कि बीते एक दशक में 39 सिंचाई नहरें अपना अस्तित्व खो चुकी हैं और अन्य नहरें भी सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में किसान परेशान है और विभाग कर्मियों की कमी बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 के बदले सिर्फ आठ अभियंता तैनात
अल्मोड़ा। विभाग में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओं के 20 पदों के सापेक्ष आठ अभियंता तैनात हैं, जिनके लिए सभी सिंचाई नहरों और योजनाओं की देखरेख कर इनका सफल संचालन करना मुश्किल हो रहा है। इनकी कमी से सिंचाई योजनाओं का सुधारीकरण और निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। संवाद




सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता कार्यालय में

पद स्वीकृत पद रिक्त पद

सहायक अभियंता 4 1

कनिष्ठ अभियंता 16 7

खंडीय लेखाकार 1 1

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी 2 1

वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी 1 1

प्रधान सहायक 3 1

वरिष्ठ सहायक 5 3

कनिष्ठ सहायक 5 1

संगणक 1 1

सीच पर्यवेक्षक 3 2

सींचपाल 8 5

मेट 8 8

चालक 2 2

चपरासी 8 7

रनर 8 7

चौकीदार 14 14

बेलदार 23 19


कार्मिकों की कमी से काम पर असर पड़ रहा है। इसके बावजूद भी सिंचाई योजनाओं का संचालन कर हर खेत तक पानी पहुंचाना प्रयास है। रिक्त पदों की सूचना मुख्यालय को दी गई है। - मोहन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed