फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: बस में उलझा तार, लगा जाम

Tue, 24 Oct 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में बिजली के खंभों और सड़कों पर झूलते तार सांस्कृतिक नगरी की सुंदरता को कम करने के साथ खतरा बन रहे हैं। नगर के माल रोड पर झूल रहा तार एक बस में उलझ गया। इस कारण बीच सड़क पर बस रोकनी पड़ी और लंबा जाम लगा रहा। संयोग से तारों में शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ और खतरा बच गया।
विज्ञापन

नगर में सड़क किनारे खंभों पर बिजली और अन्य टेलीकॉम कंपनी के तार नजर आ रहे हैं। खंभों में तारों का जाल बिछा है और कई जगह ये तार सड़कों के ऊपर झूल रहे हैं। सोमवार को प्रधान डाकघर के पास इंटरनेट केबल एक बस की छत में उलझ गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे इंटरनेट केबल और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से बच गया। बस बीच सड़क में खड़ी होने से जाम लगा रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही जिससे यात्री, वाहन चालक और पर्यटक परेशान रहे। परिचालक ने छत पर चढ़कर तारों को हटाया तब जाकर बस अपने गंतव्य को रवाना हुई और जाम खुला। यही हालात नगर की अन्य सड़कों पर भी हैं।
विज्ञापन


चोटिल होने का रहता है खतरा
अल्मोड़ा। नगर में सड़क से लेकर गली, मोहल्लों तक में जगह-जगह खंभों में लटके तारों के टूटने से आवाजाही के दौरान राहगीरों को समस्या झेलनी पड़ रही है। रात के समय लोगों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार के प्रयास नहीं हो रहे हैं। ऐसे में लटके तारों से दुर्घटना होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल ने कई कंपनियों को भेजा नोटिस
अल्मोड़ा। बिजली के खंभों पर इंटरनेट की तारों के जाल से निजात दिलाने के लिए यूपीसीएल ने संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा। इसके बावजूद सड़क से लेकर गलियों तक निजी कंपनियां बेखौफ लाइन बिछा रही हैं। इससे लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं।


बिजली के खंभों पर लटके तारों को हटाने के लिए कई संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किए गए हैं। मामले को गंभीरता से नहीं लेने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed