{"_id":"6532d45d75eac0fe9e027774","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-4187-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिजली गुल रहने से नहीं चले पंप, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिजली गुल रहने से नहीं चले पंप, पेयजल आपूर्ति ठप
Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में नगर समेत कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे 60 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। नलों में पानी न आने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
शुक्रवार को कोसी क्षेत्र में यूपीसीएल ने 33 केवी लाइन को छू रहे पेड़ों की लाॅपिंग की। इससे कोसी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से कोसी बैराज से पंपिंग नहीं हो सकी और नगर सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति ठप हो गई। दुगालखोला, खत्याड़ी, मुख्य बाजार, इंद्रा कॉलोनी, नरसिंहबाड़ी, जाखनदेवी, रानीधारा, खोल्टा, एडम्स समेत अन्य स्थानों पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से 60 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। लोगों ने नौले और धारों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाई। पूरे दिन बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
बिजली कटौती के चलते मटेला पंप हाउस से जलाशयों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे शुक्रवार को दस बजे से शाम पांच बजे तक नगर में पेयजल आपूर्ति ठप रही। शनिवार से व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। - अरुण कुमार सोनी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोसी क्षेत्र की 33 केवी लाइन में लॉपिंग कार्य करने से शटडाउन लिया गया था। लॉपिंग कार्य पूरा करने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।