फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: स्याहीदेवी और शैल के जंगल धधके, वन संपदा को नुकसान

Wed, 27 Dec 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। शैल और स्याहीदेवी के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान हो गया। शैल के जंगल की आग आबादी की तरफ बढ़ने से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा। स्याहीदेवी में वन कर्मियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नगर के नजदीक शैल के जंगल में अचानक आग लग गई। जंगल से आग की लपटें उठतीं रहीं जो आबादी की तरफ बढ़ने लगीं। आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद लोगों को राहत मिली। स्याहीदेवी के जंगल भी सुबह से ही धधकते रहे। जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी तरह पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन


जंगल में ठंड से बचने के लिए जल रही आग दावानल का कारण
अल्मोड़ा। जाड़ों में जंगलों में आग लगने से वन विभाग की चिंतित है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आम तौर पर जाड़ों में पालतू जानवरों के साथ जंगल गए लोग ठंड से बचने के लिए आग जला रहे हैं जो बाद में नमी कम होने से जंगलों में फैल रही है। अक्तूबर से दिसंबर महीने में अब तक जंगलों में आग लगने की 12 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें पांच हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल बर्निंग में जुटा है वन विभाग
अल्मोड़ा। जंगल में आग लगने की लगातार घटना सामने आने के बाद वन विभाग कंट्रोल बर्निंग में जुटा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सड़कों, रास्तों के दोनों किनारों पर बिखरे पिरूल और अन्य झाड़ियों को जलाया जा रहा है। इससे जंगल में आग फैलने से रोका जा सकता है।


स्याहीदेवी और शैल के जंगलों में आग लगने की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। लोगों को जंगलों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed