{"_id":"6574ad5d7846cfe4ce05a05c","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-5769-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर पालिका में चरमराई सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर पालिका में चरमराई सफाई व्यवस्था
Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निकायों की कमान हाथ में आते ही प्रशासकों ने सफाई व्यवस्था में विशेष ध्यान देने के दावे किए थे। अल्मोड़ा नगर पालिका में प्रशासक बैठते ही सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। नगर के कई मोहल्लों में कूड़ा नहीं उठ रहा और इसका ढेर बढ़ने लगा है। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
बीते दो दिसंबर को कार्यकाल खत्म होने के बाद निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे। अल्मोड़ा नगर पालिका की कमान डीएम के हाथों में है और उन्होंने एसडीएम सदर को प्रभारी प्रशासक नियुक्त किया है। कार्यभार संभालते ही सफाई व्यवस्था के दावे किए गए जो सिर्फ एक सप्ताह बाद ही बेअसर होने लगे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने नगर की सफाई व्यवस्था की पड़ताल की तो इन दावों की हकीकत सामने आई। नगर के मल्ला महल के पास, थपलिया, टैक्सी स्टैंड के पास, लोअर माल रोड पर सिंचाई विभाग कार्यालय और जल निगम आवासीय परिसर के पास कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है और इसका ढेर बढ़ रहा है। लोग इन स्थानों पर घरों का कूड़ा डंप कर रहे हैं और पालिका ने इसकी सफाई से हाथ पीछे खींचे हैं। कूड़े के ढेर पर अब तक पालिका की नजर नहीं पड़ी है।
दुर्गंध से लोग परेशान
अल्मोड़ा। इन स्थानों पर कई दिनों से लगे कूड़े के ढेर के सड़ने से इससे दुर्गंध उठ रही है। दुर्गंध से लोग हैं। स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों की यह कूड़ा दिक्कत बढ़ा रहा है। बंदर और अन्य जानवर इस कूड़े को फैला रहे हैं जो स्वच्छता अभियान के दावों पर ग्रहण का काम कर रहा है।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पालिका गंभीरता से काम कर रही है। मैं स्वयं संबंधित स्थानों का निरीक्षण करुंगा। सफाई व्यवस्था सुचारू की जाएगी।
भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।