{"_id":"656cc1dee84d62d82a0ef02b","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-5560-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हिंसक तेंदुए को खोजने में छूट रहे वन विभाग के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हिंसक तेंदुए को खोजने में छूट रहे वन विभाग के पसीने
Sun, 03 Dec 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत(अल्मोड़ा)। काकड़ीघाट क्षेत्र में युवक को मारने के 21 दिन बाद भी आतंक का पर्याय बने हिंसक तेंदुए को खोजने और उसे पकड़ने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि विभाग ने शुक्रवार को क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है।
काकड़ीघाट-शीतलाखेत पैदल पैदल मार्ग पर 12 नवंबर को तेंदुए से एक युवक को मार डाला था। तब से तेंदुए की क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनी हुई है, इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में तीन से अधिक ट्रैप कैमरा लगाए लेकिन इसमें कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई। इसके बाद शुक्रवार को सड़का गांव में पिंजरा लगाया गया है। रेंजर मोहन राम आर्या ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए टीम गश्त कर रही है। संवाद
20 दिन बाद भी नहीं आई मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
रानीखेत। 12 नवंबर को युवक की मौत के दूसरे दिन 13 नवंबर को उसका पोस्टमार्टम किया गया। हैरानी की बात यह है कि 20 दिन बाद भी मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। बगैर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिल सका है। संवाद