फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

सोमेश्वर का दर्द: किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे बंदर, चौपट कर रहे फसल, लोगोंं ने पूछा यह बड़ा सवाल

Sat, 25 Nov 2023 11:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:08 AM IST
सार

सोमेश्वर में बंदरों ने फसल बर्बाद कर दी है। किसानों का कहना है कि हमारी मेहनत पर बंदरों ने पानी फेर दिया है। पूरे दिन बंदर खेतों में चहलकदमी कर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

विज्ञापन
People face problems.
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने के दावे हो रहे हैं, वहीं जंगली जानवर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। खेती के लिए प्रसिद्ध सोमेश्वर क्षेत्र में यही हालात हैं। यहां बंदरों ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है, इससे किसान मायूस हैं।

विज्ञापन


सोमेश्वर क्षेत्र में गेहूं, आलू, लहसुन, प्याज सहित अन्य फसलों का खूब उत्पादन होता है, इससे यहां के पांच हजार से अधिक किसानों की आजीविका चलती है। बेहतर उत्पादन की उम्मीद में किसानों ने गेहूं, प्याज, लहसुन की बुआई की है, जिनकी खेतों में पौध लहलहा रही है लेकिन बंदर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। बंदरों ने गेहूं, लहसुन, प्याज की पौध को खासा नुकसान पहुंचाया है। इस समस्या से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। क्षेत्र के रमेश, कमला देवी, हेमा देवी, महिमन सहित अन्य किसानों का कहना है कि वे कई बार बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग के लिए प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं मगर नतीजा शून्य ही रहा है। ऐसे में किसानों की आय कैसे बढ़ेगी, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


बंदरों ने फसल बर्बाद कर दी है। कई बार बंदरों को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। ऐसे में किसानों को कैसे राहत मिलेगी। - जगत सिंह बोरा, सोमेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी मेहनत पर बंदरों ने पानी फेर दिया है। पूरे दिन बंदर खेतों में चहलकदमी कर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। - शंकर सिंह, सोमेश्वर।

पहले भी बंदरों को पकड़ा गया है। फिर से टीम भेजकर बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई होगी। - मनोज कुमार लोहनी, रेंजर, सोमेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed