फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: गांव में जानवरों ने जमाया डेरा, बंजर होने लगी जमीन, पलायन बना मजबूरी

Tue, 24 Oct 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहाड़ों में बेरोजगारी के साथ जंगली जानवर पलायन का कारण बन रहे हैं। रानीखेत क्षेत्र के उरोली गांव के तोक कारखेत में जहां जंगली जानवरों ने डेरा जमा लिया है। ग्रामीणों के रोजगार के माध्यम खेती को ये जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण गांव छोड़ रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव से बीते एक दशक में 50 प्रतिशत लोग पलायन कर गए हैं। गांव में एक भी युवा नजर नहीं आ रहा है। यहां बुजुर्ग रह रहे हैं। बंजर जमीन पलायन रोकने के साथ खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय दोगुनी करने के दावों को फेल साबित कर रहे हैं। गांव में रहने वाले बुजुर्ग बताते हैं कि यहां मडुआ, गेहूं, भट, धान की खेती सहित सब्जी उत्पादन भी बहुतायत में होता था। जंगली सुअर, बारहसिंगा, बंदर सहित अन्य जंगली जानवर ने उनकी मेहनत को बेकार करना शुरू कर दिया। रोजगार के अवसर बंद हो गए और युवाओं को गांव छोड़कर मैदानी क्षेत्रों का रुख करना पड़ा है। एक दशक पूर्व 50 परिवारों के खुशहाल गांव में अब महज 20 परिवार शेष रह गए हैं और घरों और बाखलियों में वीरानी की मार पड़ी है। संवाद
विज्ञापन


पीने के लिए पानी तक नहीं, नौले-धारों से बुझ रही प्यास
रानीखेत। भले ही देश में जल जीवन मिशन योजना का संचालन कर हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। कारखेत गांव में घरों में लगे पुराने नल सूखे हैं। ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बताते हैं कि गांव में पानी के लिए अब तक कोई योजना नहीं बन सकी है। नलों में पानी नहीं आता और प्राकृतिक जल स्रोतों से प्यास बुझ रही है। गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली जानवरों से निजात दिलाने के होंगे प्रयास तो रुकेगा पलायन
रानीखेत। कारखेत गांव के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। उनके गांव तक अब तक कोई योजना नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पेयजल, सिंचाई नहरों की व्यवस्था करने के साथ ही कृषि भूमि पर सोलर फैंसिंग, तारबाड़ करे तो इसका लाभ गांव वालों को मिलेगा। बंजर होती जमीन पर फिर से हरियाली लौटती और युवाओं को रोजगार के लिए मैदानी क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ता।

निश्चित तौर पर गांव में जंगली जानवरों के आतंक के चलते पूरी जमीन बंजर हो चुकी है। गांव का युवा वर्ग रोजगार के लिए मैदानी क्षेत्रों का रुख कर चुका है और गांव में केवल बुजुर्ग हैं। इन समस्याओं के समाधान के प्रयास होते तो निश्चित तौर पर गांव से पलायन रुकता।

विनीता बोहरा, ग्राम प्रधान, उरोली।

उरोली, कारखेत में जंगली जानवरों का आतंक है। इस मामले में मैंने कई बार अधिकारियों से पत्राचार कर इनके आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। गांव में पेयजल संकट भी है। ऐसे में लोग खेती छोड़ रोजगार के लिए पलायन करने के लिए मजबूर हैं।-अंजू राणा, जिला पंचायत सदस्य, डीडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed