फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: आरतोला-जागेश्वर सड़क में डामरीकरण के चलते यातायात रहा ठप

Mon, 09 Oct 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन तैयारी में जुटा है। बदहाल सड़कों पर सुधारीकरण कार्य कर दुरुस्त किया जा रहा है। रविवार को आरतोला-जागेश्वर सड़क में डामरीकरण के चलते यातायात पूरी तरह बंद रहा। लोगों को 15 किमी अतिरिक्त घूमकर जागेश्वर जाना पड़ा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए रविवार को आरतोला-जागेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया गया। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि डामरीकरण के चलते रविवार को आरतोला-जागेश्वर मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहा। डामरीकरण के चलते रूट डायवर्ट किया गया। लोग पनुवानौला तिराहे से शौकियाथल-कोटेश्वर निर्माणाधीन मोटर मार्ग से होते हुए जागेश्वर पहुंचे। इस रूट से जाने पर लोगों को जागेश्वर पहुंचने के लिए 15 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा। रविवार को अवकाश होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को जागेश्वर धाम आए थे लेकिन यातायात डायवर्ट होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed