फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: एसएसजे परिसर में छात्रों के दो गुट भिड़े, पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में निदेशक की ओर से एक छात्र संगठन को ज्ञापन देते समय वीडियो बनाने की अनुमति देना परिसर प्रबंधन के लिए महंगा पड़ा। इस मुद्दे को लेकर दूसरे संगठन से जुड़े छात्र भड़क गए और निदेशक कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए। जिस पर परिसर प्रबंधन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। दो घंटे बाद पुलिस ने छात्रों के दोनों गुटों को खदेड़ कर किसी मरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में निदेशक ने एक छात्र संगठन पर ज्ञापन देने संबंधित वीडियो बनाने पर रोक लगाई है। इसी बीच परिसर की समस्याओं को लेकर पहुंचे छात्र संगठन के दूसरे गुट को निदेशक ने वीडियो बनाने की अनुमति दे दी। इससे आक्रोशित पहले संगठन के छात्र निदेशक कार्यालय में पहुंचे। छात्रों ने निदेशक पर परिसर में राजनीति और पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसी बीच छात्रों का दूसरा गुट भी वहां पहुंच गया और दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई जिससे परिसर प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। प्रबंधन ने विवाद बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया। कोतवाल अरुण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने किसी तरह दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों गुटों को खदेड़ा, तब जाकर परिसर में माहौल शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव से पहले ही नजर आई गुटबाजी
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में जल्द ही छात्रसंघ चुनाव होने वाले हैं। अभी चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही परिसर में गुटबाजी तेज हो गई है। छात्रों के गुट बनने लगे हैं। शुक्रवार को हुए हंगामे का कारण भी चुनाव को लेकर गुटबाजी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले: छात्र नेता
निदेशक की अनुमति के बाद ही वीडियो बनाई गई। दूसरा गुट हमारे संगठन को जानबूझकर बदनाम कर रहा है, जो गलत है।
- नीरज जोशी, एबीवीपी।
---
निदेशक ने हमारे संगठन पर वीडियो बनाने के लिए रोक लगाई है। दूसरे संगठन को अनुमति देना गलत है। यह सरासर पक्षपात है।
- आशीष जोशी, टाइगर ग्रुप।

कोट
पूर्व में मैंने ही वीडियो बनाने पर रोक लगाई थी। बाद में छात्रों को इसकी अनुमति दी गई। यहां किसी भी छात्र के साथ पक्षपात नहीं हो रहा है। उनकी समस्या प्राथमिकता से सुनी जाएगी।
- प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed