{"_id":"651efd4ed57164fa7c0eb976","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-3671-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अस्पताल की टपकती छत और सीलन से टल गए में दो सौ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अस्पताल की टपकती छत और सीलन से टल गए में दो सौ ऑपरेशन
Thu, 05 Oct 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। तीन महीने बाद भी ऑपरेशन थियेटर का संचालन शुरू न होने से मरीज बेहाल हैं। हालात यह हैं कि 200 ऑपरेशन कैंसिल करने पड़े हैं। ऐसे में मरीजों को ऑपरेशन के लिए हल्द्वानी, बरेली की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में सल्ट, भिकियासैंण, भतरौंजखान, ताड़ीखेत सहित अन्य हिस्सों के साथ ही अल्मोड़ा जिले की सीमा से सटे गढ़वाल के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां तीन महीने पहले निर्माण कार्य के चलते छत से ओटी में पानी टपकना शुरू हुआ और दीवारों पर सीलन आ गई, इससे ऑपरेशन रोकते हुए ओटी का संचालन बंद करना पड़ा। लंबे समय बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। अब तक ओटी का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ओटी का संचालन कब शुरू होगा इसका स्पष्ट जवाब भी अस्पताल प्रबंधन के पास नहीं है। हा रोज आंख, हड्डी, जनरल सर्जरी सहित पांच से अधिक ऑपरेशन होते थे, जो अब पूरी तरह ठप हैं। संवाद
एकमात्र सर्जन भी अवकाश पर गए
रानीखेत। रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में सर्जन के दो पद स्वीकृत हैं, इसके सापेक्ष एक पद लंबे समय से रिक्त है। इसी बीच यहां तैनात एकमात्र सर्जन भी अवकाश पर चले गए, इससे मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। सर्जन के न होने से मरीजों की जांच और उपचार नहीं हो पा रहा है और उन्हें हल्द्वानी, बरेली की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस करेगी अनशन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कमेटी ने रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर अस्पताल को लेकर झूठा श्रेय लूटने का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जिन चिकित्सकों की नियुक्ति का श्रेय ले रही है उनकी कांग्रेस के धरने के एक दिन पूर्व ही तैनाती की गई। स्थानांतरण के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तैनाती अब तक नहीं हुई है। छत पर निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने वाली एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, इससे ओटी का संचालन ठप है। अस्पताल की दयनीय हालत के पीछे भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द अस्पताल में व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटीं तो वे क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। यहां कैलाश पांडे, कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, नेहा साह माहरा, रचना रावत, विश्व विजय सिंह माहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
- ओटी का संचालन जल्द शुरू होगा। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इसका संचालन रोका गया था। निर्माण कार्य के चलते इस तरह की दिक्कत आई। सर्जन के रिक्त पद पर तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
-डॉ. सदीप दिक्षित, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत।