{"_id":"665a0ff9887e4a10a7069dd5","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-112660-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सिस्टम ने नहीं खोली सड़क तो ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा और बेलचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सिस्टम ने नहीं खोली सड़क तो ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा और बेलचा
Fri, 31 May 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 31 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डुंगरा-तोली सड़क छह दिन बाद भी नहीं खुल सकी है, इससे ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जब सरकारी मशीनरी ने सड़क खोलने के प्रयास नहीं किए तो मजबूरन ग्रामीणों को फावड़ा, बेलचा उठाना पड़ा है।
डुंगरी-तोली जिगोली सड़क बारिश के बाद मलबा आने से रविवार को बंद हो गई थी। इस कारण तोली जिगोली, डुंगरी गांवों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया। सड़क बंद होने से ग्रामीण बीमारों और गर्भवतियों को किसी तरह अस्पताल पहुंचा रहे हैं। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क खोलने के प्रयास नहीं हुए तो अब ग्रामीण खुद सड़क से मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कराने की कोशिश में लगे हैं। शुक्रवार को ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना शुरू किया। धनश्याम तिवारी, रमेश तिवारी, पानदेव, गिरीश तिवारी, प्रमोद सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जब प्रशासन सड़क खोलने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा तो हमें मजबूरन फावड़ा और बेलचा उठाना पड़ा है।