फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को संचालन का इंतजार

Sat, 09 Mar 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 09 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक माह बाद भी सीटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। कक्ष में स्थापित मशीन शोपीस बनी है और मरीज जांच के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। तकनीकी टीम का निरीक्षण न होने से मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे कर करीब 10 करोड़ रुपये से सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बीते जनवरी माह में सीटी स्कैन मशीन अस्पताल पहुंची, इसे तुरंत स्थापित भी कर दिया गया। दावे थे कि अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी होगी, लेकिन अब तक यह दावा धरातल पर नहीं उतर सका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके संचालन के लिए एईआरबी की तकनीकी टीम का निरीक्षण होना है। निरीक्षण कब होगा और कब मशीन संचालित होगी इसका स्पष्ट जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। संवाद
विज्ञापन


मशीन में सॉफ्टवेयर होना है लोड
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मशीन स्थापित हो गई है और इसमें जरूरी मशीनरी लगा दी गई है। अब इसमें सॉफ्टवेयर लोड होना है जो तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही संभव है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही मरीजों को राहत पाने के लिए इस टीम का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी स्कैन स्थापित कर दी गई है। तकनीकी टीम का निरीक्षण होना है जो जल्द यहां पहुंचेगी। अगले 15 दिन के भीतर मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed