फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: सोमेश्वर अस्पताल को भू-धंसाव से खतरा

Tue, 05 Mar 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद भू-धंसाव शुरू हो गया है। इससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत है। नए अस्पताल भवन के निर्माण के लिए काटी गई जमीन कमजोर हो गई और बारिश के बाद भू-धंसाव होने से आवासीय भवन और पुराना भवन खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

सोमेश्वर में 25 करोड़ रुपये से उप जिला चिकित्सालय के भवन का निर्माण किया जा रहा है। नए अस्पताल भवन के निर्माण के दौरान आवासीय भवन और पुराने अस्पताल भवन की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। बीते दिनों हुई बारिश के बाद जमीन कमजोर होने से भू-धंसाव शुरू हो गया है। इससे पुराने अस्पताल भवन के साथ इससा सटा आवासीय भवन खतरे की जद में आ गया है। काटी गई जमीन से लगातार मलबा गिर रहा है। इससे अस्पताल पहुंचे वाले मरीजों के साथ भर्ती मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत है। पन्नी के सहारे जमीन को ढककर भूधंसाव रोकने की कोशिश की गई लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। जल्द सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने से खतरा है।
विज्ञापन


संबंधित कार्यदायी संस्था को सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। भू-धंसाव से अस्पताल और आवासीय भवन खतरे में हैं।
डॉ. कमलेश जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी, ताकुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed