{"_id":"652443eef942deee380f9e4b","slug":"people-face-problems-almora-news-c-231-1-shld1004-1958-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तेंदुए ने युवती पर किया हमला, बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तेंदुए ने युवती पर किया हमला, बाल-बाल बची
Mon, 09 Oct 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव (खांकर) में तेंदुए के हमले में युवती जख्मी हो गई। युवती के शोर-शराबा करने पर तेंदुआ भाग गया और तब उसकी जान बच पाई।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे जोशीगांव निवासी मनीषा भंडारी (21) पुत्री आनंद सिंह भंडारी घर के आंगन में खड़ी थी। इसी दौरान तेंदुए ने मनीषा पर हमला कर दिया। मनीषा के दाहिने पैर की ऐड़ी में घाव कर दिया। मनीषा के चिल्लाने और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। परिजन सोमवार को जख्मी मनीषा को जिला अस्पताल लेकर आए। उसके दाहिने पैर में तेंदुए के हमले से जख्म हो गए थे। मनीषा ने बताया कि तेंदुए के हमले से वह काफी घबरा गई थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने से उसकी जान बच सकी।
गांव के लोेगों का कहना है कि तेंदुआ अन्य लोगों पर भी हमला कर सकता है। जोशीगांव के साथ ही आरे क्षेत्र में भी पिछले कई महीनों से तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। युवती पर हुए हमले के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन क्षेत्राधिकारी एसएस करायत का कहना है कि जोशीगांव क्षेत्र में गश्त कराई जाएगी। जरूरत हुई तो तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास झाड़ियों को कटवाने की अपील की है।