{"_id":"652053c23e9904337606e814","slug":"people-face-problems-almora-news-c-231-1-shld1004-1912-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फिर बढ़े डेंगू के मामले, जिला अस्पताल में 15 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फिर बढ़े डेंगू के मामले, जिला अस्पताल में 15 मरीज भर्ती
Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में डेंगू का प्रकोप फिर बढ़ गया है। जिला अस्पताल में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। पहली बार जिले में डेंगू का काफी असर दिखा है। अब तक 86 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। 71 मरीजों का इलाज किया जा चुका है, बाकी उपचाराधीन हैं।
डेंगू के असर से जिला पिछले साल तक पूरी तरह से सुरक्षित था। इस साल सितंबर की शुरुआत में डेंगू का एक मामला सामने आने के बाद से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में एक-दो मरीज आ रहे थे लेकिन फिर से नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वर्तमान में जिला अस्पताल में बना 10 बेड का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। पांच मरीजों को ट्रामा सेंटर में बने अतिरिक्त डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
मौसमी बीमारियां बढ़ीं, सभी बेड फुल
बागेश्वर। एक ओर डेंगू का प्रकोप है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर, जुकाम, पेट और दर्द संबंधी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में लगे सभी 29 बेड फुल हो गए हैं। गैलरी में लगाए गए दो अतिरिक्त बेड पर भी मरीज भर्ती किए गए हैं। बेड फुल होने से नए मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
डेंगू का असर फिर बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। जनरल वार्ड में बेड फुल होने से परेशानी हो रही है लेकिन गैलरी में बेड डालकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
डॉ. एसपी त्रिपाठी, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर