{"_id":"5909c0c84f1c1bcc344435aa","slug":"people-do-not-get-card-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से लोग राशन को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से लोग राशन को तरसे
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Wed, 03 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलियानौला बधाण उत्थान संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर ऑनलाइन होने से वंचित राशन कार्ड धारकों के कार्ड ऑनलाइन कराने की मांग की है। कहा कि क्षेत्र में हजारों लोगों के कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से वह राशन नहीं ले पा रहे हैं, जबकि सारी औपचारिकताएं पूर्व में ही पूरी कर ली गई थीं, उन्होंने विभाग पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसडीएम रजा अब्बास के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 2014 के बाद एपीएल और बीपीएल लाभार्थियों को निर्धारित दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन छह माह पूर्व कार्ड ऑनलाइन कराने के निर्देश जारी हुए।
विज्ञापन
समिति का कहना है कि क्षेत्र में हजारों लाभार्थियों के कार्ड आज तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं, जबकि कार्ड धारकों ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ला थीं, लेकिन विभाग की तरफ से इस कार्य में लापरवाही बरती गई, जिस कारण एक मई से हजारों लाभार्थियों को सस्ते राशन से वंचित होना पड़ रहा है। लोग गल्ला विक्रेता के यहां राशन लेने जा रहे हैं, गल्ला विक्रेता की तरफ से कार्ड ऑनलाइन नहीं होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
समिति ने जिलाधिकारी से वंचित लोगों के कार्ड आनलाइन कराने तथा विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष जीवन कुवार्बी, महासचिव राजेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष कवींद्र कुवार्बी, प्रधान गोपाल आर्य और एडवोकेट ललित मोहन पपने आदि शामिल थे।