फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People Demands Bridge Reconstruction

क्षतिग्रस्त मछियाबगड़ पुलिया के पुर्न निर्माण के प्रति जिला पंचायत छह साल से गंभीर नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
People Demands Bridge Reconstruction
मछियाबगड़ में क्षतिग्रस्त पुलिया - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों को पैदल मार्ग से जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत छह साल बाद भी नहीं हुई है। इस घाटी के ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आज भी पैदल आवाजाही के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य हरी राम के आग्रह पर जिला पंचायत बागेश्वर ने 1995 में मछियाबगड़ में शिव मंदिर के पास पैदल पुलिया का निर्माण किया था। पुलिया के बनने से सिलंगतोली,भिटारकोट, बंतोली, थाकला,कोहिना,सिमंपुर, नौगांव, घिरतोली, भतेड़िया,रणकुणी, रिठाड़, सरोली आदि गांवों के ग्रामीण इसी पैदल पुलिया के सहारे अपने गांव पहुंचते थे। क्षेत्र के बच्चे भी इसी पुलिया से राइंका बंतोली पहुंचते थे। पुलिया का एक अपरमेंट 2014 में अतिवृष्टि से टूट गया था। स्थानीय जन प्रतिनिधियों और जिला पंचायत से ग्रामीणों ने कई बार कहा। जिला पंचायत ने आज तक पुलिया का पुनर्निर्माण नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के निर्माण को लेकर गांव का एक शिष्टमंडल छह जुलाई 2021 को डीएम बागेश्वर से भी मिला। प्रशासन ने भी इस समस्या को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बृहस्पतिवार ग्रामीणों ने एक और ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन में कैलाश चंद्र कांडपाल ग्राम प्रधान घिरतोली, बिशन नाथ ग्राम प्रधान कफलढूंगा, जीवन कांडपाल, हेमलता डसीला ग्राम प्रधान थाकला, राजेंद डसीला, सुनील कांडपाल, संजय कांडपाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed