फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People are angry due to non-construction of Bagwali Pokhar-Melta-Malli Mirai road

Almora News: बग्वालीपोखर-मेल्टा-मल्ली मिरई सड़क न बनने से लोगों में आक्रोश

Thu, 27 Jun 2024 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
People are angry due to non-construction of Bagwali Pokhar-Melta-Malli Mirai road
  खस्ताहालत बग्वालीपोखर-मेल्टा-मल्ली मिरई मोटर मार्ग। संवाद

विज्ञापन

द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर-मेल्टा-मल्ली मिरई सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। आरोप है कि सड़क पर मानकों के अनुरूप डामरीकरण और कॉजवे का निर्माण नहीं किया गया है। कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे है

क्षेत्र की 3000 से अधिक की आबादी को राहत पहुंचाने के लिए बग्वालीपोखर-मेल्टा-मल्ली मिरई सड़क का निर्माण किया गया था। कम समय में ही यह सड़क खस्ताहाल हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस मार्ग पर बने दोसाद पुल की भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। पुल पर साइड बैरियरों का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मेल्टा के ग्राम प्रधान प्रमोद चंद्र जोशी और भंडरगांव की प्रधान दीपिका भंडारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 जुलाई तक इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण दोसाद पुल पर चक्का जाम करेंगे। संवाद
विज्ञापन

कोट
बग्वालीपोखर-मेलटा-मल्ली मिरई मोटर मार्ग के बारे में शिकायत मिली है। शीघ्र इस मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।
-विनय कुमार, ईई, एनपीसीसी, भिकियासैंण।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed