{"_id":"59413930866419645d8b4963","slug":"people-angry-with-the-drinking-water-crisis-kept-je-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जेई को तीन घंटे बैठाए रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जेई को तीन घंटे बैठाए रखा
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना में जल संस्थान के जेई का घेराव करते व्यापारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड भैंसियाछाना के धौलछीना क्षेत्र में पानी की समस्या से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को जल संस्थान के जेई का घेराव किया। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और अवैध कनेक्शन शीघ्र हटाने की मांग करते हुए अधिकारी को करीब तीन घंटे तक रोके रखा। व्यापारियों ने जल निगम को पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी है। पिछले पंद्रह दिनों से धौलछीना बाजार और आसपास पेयजल की भारी किल्लत है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीण और व्यापारी इन दिनों काफी दूर जंगलों में स्थित जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र होने के कारण हर रोज यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन पानी की किल्लत के चलते होटल व्यवसायियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर क्षेत्र के व्यापारी निजी वाहनों से पानी ढोकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं, लेकिन बुधवार को क्षेत्र के लोगों का सब्र टूट गया। गुस्साए व्यापारियों ने जल संस्थान के जेई जेसी दुर्गापाल का घेराव किया और करीब तीन घंटे तक बैठाए रखा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पेयजल टैंकों से पर्याप्त पानी आता है, लेकिन विभाग के अधिकारियों और चौकीदार की मिलीभगत से पानी की सप्लाई रिजार्टों में की जा रही है, जिससे धौलछीना बाजार में स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिजार्ट मालिकों ने मुख्य पेयजल लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन लिए हैं। व्यापारियों ने अवर अभियंता को बताया कि बीते दिन कैलाश मानसरोवर यात्रियों को भी धौलछीना में पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और अवैध कनेक्शन शीघ्र हटाने की मांग की। इससे पूर्व व्यापारियों ने जेई को बाजार क्षेत्र में भ्रमण कराते हुए रिजार्ट को जा रही पेयजल लाइनों को दिखाया। व्यापारियों ने कहा कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बाजार क्षेत्र से गुजर रही मुख्य लाइन को खोलकर लोगों की प्यास बुझाई जाएगी और आंदोलन भी शुरू कर दिया जाएगा।