{"_id":"6643b25b10348ae71a09b654","slug":"people-angry-over-womans-robbery-not-being-disclosed-almora-news-c-232-1-shld1003-111903-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महिला से लूट का खुलासा नहीं होने पर लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महिला से लूट का खुलासा नहीं होने पर लोगों में आक्रोश
Wed, 15 May 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी देवेंद्र पींचा से वार्ता करते लोग ।संवाद
अल्मोड़ा। नगर के चीनाखान मोहल्ले में 27 दिन पूर्व महिला से हुई लूट की घटना का अब तक खुलासा न होने से नगर के लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने एसएसपी देवेंद्र पिंचा से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि लंबे समय तक इस घटना का खुलासा न होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह है।
मंगलवार को नगर के लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान कर घर लौट रही महिला के गले से दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूट लिया गया जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल है। 27 दिनों के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर नहीं कर सकी है जो उसकी कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां गीता मेहरा, मनोज सनवाल, हिमांशु मेहता, युवम बोहरा, मनोज भंडारी, जानकी देवी, नीमा बिष्ट, रंजना भंडारी, राधा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद