फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People angry at stopping two wheeler

Almora News: दो पहिया वाहन रोकने पर भड़के लोग, हंगामा किया

Sat, 23 Sep 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
People angry at stopping two wheeler
अल्मोड़ा। नगर के एलआर रोड में शनिवार को फिर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस और लोगों के बीच खासी बहस हुई, इससे जाम लग गया और लोग परेशान हो गए। लोगों ने दो पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नंदा देवी महोत्सव के दौरान पुलिस ने शिखर तिराहे से एलआर साह मार्ग पर शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। लोगों की मांग के बाद एसएसपी ने मार्ग पर दो पहिया वाहनों को आवागमन की छूट दे दी थी। इसी बीच शनिवार को देर शाम पुलिस ने इस मार्ग पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी और तिराहे पर चालकों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे में अचानक लिए गए इस निर्णय पर लोग भड़क गए और पुलिस कर्मियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों की भीड़ जुटने से शिखर तिराहे के पास जाम लग गया और कई वाहन फंस गए। माल रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक पुलिस और लोगों में बहस होती रही। आखिर पुलिस ने दो पहिया वाहनों के संचालन की अनुमति दी, इसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।
एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव में भीड़ अधिक होने से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दो पहिया वाहनों की आवाजाही रोकी गई। पूर्ण रूप से आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed