फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   peacefully polling in four blocks

जिले के चार ब्लाकों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
peacefully polling in four blocks
नैटी सिमलधार में मतदान को पहुंचे प्रवासी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। द्वितीय चरण में जिले के चार विकासखंडों में कुल 60.12 फीसदी मतदान हुआ। कुल 173163 मतदाताओं में से 104112 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 45882 पुरुष और 58230 महिला मतदाता शामिल हैं। भैंसियाछाना विकासखंड में 67.11 फीसदी, ताड़ीखेत में 60.53 फीसदी, द्वाराहाट में 59.33 फीसदी और चौखुटिया विकासखंड में 56.39 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन

चार विकासखंडों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 1371 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। सुबह आठ बजे बूथों में मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में सुबह दस बजे तक 13.47 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें भैंसियाछाना विकासखंड में 12.51 फीसदी, ताड़ीखेत में 14.70 फीसदी, द्वाराहाट में 13.92 फीसदी, चौखुटिया ब्लाक में 13.42 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर बारह बजे तक कुल 29.07 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें भैंसियाछाना ब्लाक में 28 फीसदी, ताड़ीखेत में 30.50 फीसदी, द्वाराहाट में 28.77 फीसदी, चौखुटिया में 28.04 फीसदी मत पड़े।
विज्ञापन

अपराह्न दो बजे तक 41.13 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। जिसमें भैंसियाछाना विकासखंड में 40.46 फीसदी, ताड़ीखेत में 43.44 फीसदी, द्वाराहाट में 40.55 फीसदी, चौखुटिया में 38.92 फीसदी लोगों ने वोट डाले। शाम चार बजे तक 54 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। भैंसियाछाना विकासखंड में 57.81 फीसदी, ताड़ीखेत में 54.81 फीसदी, द्वाराहाट में 54.02 फीसदी, चौखुटिया में 50.47 फीसदी लोगों ने मत डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भैंसियाछाना ब्लॉक के पेटशाल, पंचायत घर शील आदि बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रकिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed