फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PCC welcomed

कार्यकर्ताओं का हर स्तर पर सम्मान करेगी कांग्रेस : किशोर

Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
PCC welcomed
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां रविवार को कांग्रेस के रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। कहा कि कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सम्मान दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान उपाध्याय भाजपा पर खासे हमलावर रहे, कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा के षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देकर, कांग्रेस को 2017 में फिर से सत्तासीन करना होगा। संवाद के माध्यम से कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा भी उठाई। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल रखने के सुझाव दिए।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची, लेकिन कार्यकर्ताओं के विश्वास के दम पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोबारा सदन में बहुमत हासिल किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित हार को भांपते हुए भाजपा फिर से प्रदेश को संकट में डालने का षड्यंत्र रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकारी की योजनाओं को प्रचारित करना होगा। सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने भी प्रदेश सरकार की योजनाएं बताई और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि भाजपा के लोग विकास न होने की झूठी बातें प्रचारित कर रहे हैं। जिसका जवाब देना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अपनी पीड़ाएं भी बताई।

कहा कि सरकार होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की बातें नहीं सुनी जा रही हैं। सरकार और संगठन के बीच तालमेल न होने से कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। छोटे ठेकेदारों को काम नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। रानीखेत के पूर्व विधायक करन मेहरा ने संचालन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, खजान पांडे, मोहन पाठक, कैलाश तिवारी, सीकेएस बिष्ट आदि थे।


रानीखेत। कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक मदन बिष्ट और औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने 18 से अधिक युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों को मजबूत करने का संकल्प जताया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed