फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Payment in Dwarahat

दीपावली बाद मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे दूनागिरी के दुग्ध उत्पादक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Payment in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुग्ध उत्पादक दुग्ध विकास संगठन दूनागिरी क्षेत्र की बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई भी प्रयास नहीं हो रहे हैं। आक्रोशित उत्पादकों ने दुग्ध विकास मंत्री को ज्ञापन भेज दीपावली तक समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार लीना चंद्रा धामी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में संगठन का कहना है कि दुग्ध का समर्थन मूल्य 40 रुपये लीटर करने की घोषणा पूर्व में हुई थी, जिस पर अमल नहीं किया गया है। कहा कि समर्थन मूल्य न बढ़ने से उत्पादकों के सामने तमाम समस्याएं खड़ी हो गई हैं। वक्ताओं ने दुग्ध उत्पादकों का चार रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि आदि मांग उठाई। बैठक में पर्वतीय क्षेत्र के पशुपालकों के लिए अलग नीति बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। कहा कि मैदानी क्षेत्र के सापेक्ष पर्वतीय क्षेत्र के कृषकों की समस्याएं अधिक हैं। अलग नीति बनेगी तो प्रोत्साहन और समर्थन मूल्य बढ़ेगा। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मुन्नी देवी, किशन सिंह, हरीश चंद्र, हरीश सिंह, विपिन चंद्र, दीपू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed