फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Paying tribute to the martyrs of the country by lighting the lamp

दीपजलाकर दी देश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 29 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 29 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Paying tribute to the martyrs of the country by lighting the lamp
अल्मोड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

दीपावली की पूर्व संध्या पर अमर उजाला की पहल पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और आम जनता ने अल्मोड़ा में स्थित शहीद स्मारक पर मिट्टी के दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति हमेशा श्रद्धाभाव रखना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों से मातृभूमि की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहीद कैलाश रौतेला और शहीद सावन साह के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

 
शनिवार की शाम अल्मोड़ा मिलन चौक में स्थित शहीद स्मारक में शहीदों की स्मृति में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा कि देश सेवा के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के प्रति लोगों को हमेशा सम्मान का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि हमें हमेशा देशभक्ति की भावना रखते हुए शहीदों के बलिदान का सम्मान करना चाहिए। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कवि सुभद्रा कुमारी की कविता बढ़ जाता है मान वीर का रण में बलि होने से... गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला की पहल का स्वागत करते हुए लोगों से शहीदों के प्रति सम्मान भाव रखने का आह्वान किया। संस्कार सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने देश भक्ति के गीत सुनाकर भाव विभोर किया। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल ने ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी... गीत के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसएसपी डीएस कुंवर, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कर्नल अजय जोशी, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे एसडीएम विवेक राय, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, बिट्टू कर्नाटक, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याम लाल साहसमेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed