{"_id":"a6a5bb4a04aa95659efe1ee6aabc63b6","slug":"pay-to-homage-mahatama-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को याद किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
67वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ ही स्वच्छ भारत निर्माण का संकल्प लिया। कांग्रेस ने अन्य वर्षों की तरह गांधी जी के सम्मान में इस वर्ष शासन द्वारा प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय शोक मनाए जाने का आदेश जारी नहीं करने पर रोष जताया।
कलक्ट्रेट प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र पिता गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में डीएम विनोद कुमार सुमन, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीम इला गिरी समेत परिसर में स्थित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। पालिका में हुए कार्यक्रम मेें कांग्रेसजनों ने बापू को याद कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सम्मान में हर वर्ष प्रात: 11 बजे सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रीय शोक मनाने की परंपरा थी।
शासन द्वारा इस साल राष्ट्रीय शोक मनाने के संबंध में आदेश जारी नहीं करने पर रोष जताया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, केवल सती, तारा चंद्र जोशी, भूपेंद्र भोज, प्रदीप बिष्ट, मुकेश नेगी, राजेंद्र तिवारी, रॉबिन भंडारी, मदन डांगी, सरिता टम्टा,परितोष जोशी, विनोद वैष्णव, पूरन रौतेला, गोविंद सनवाल, रमेश नेगी, अमित भट्ट, पंकज भगत, अशोक पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गोष्ठी मे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं बरतना चाहिए। सीएमओ डा. केसी भट्ट ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा ही राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि है।