फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patients with fever and skin diseases increased due to weather change

Almora News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार और त्वचा रोग के मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever and skin diseases increased due to weather change
अल्मोड़ा। जिले में लगातार बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यहां वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


इन दिनों लगातार मौसम बदल जा रहा है। कभी बारिश, कभी तेज धूप पड़ रही है। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बीते सप्ताह के दौरान रोजाना 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। यहां मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिला अस्पताल में दवाओं की खपत भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। जहां पहले रोजाना 500 से 800 पैरासिटामोल टैबलेट्स की आवश्यकता होती थी, अब यह संख्या बढ़कर 800 से 1000 हो गई है। इसके अलावा एलर्जी की 600 से अधिक टैबलेट्स और बी कॉम्प्लेक्स, एंटीबायोटिक्स जैसी अन्य आवश्यक दवाओं की भी प्रतिदिन 300 से अधिक वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन



अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के सहित सीएचसी और पीएचसी में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है। अचानक रोगियों की संख्या बढ़ने से अस्पताल कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

मौसम से हो रहे बदलाव का असर मरीजों में पढ़ रहा है। जिला मुख्यालय सहित सीएचसी और पीएचसी में मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में दवाओंं की खपत बढ़ गई है।

डॉ. नवीन जोशी ,सीएमओ अल्मोड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed