{"_id":"ecd7764f0e13cca24d7f4d7ab69a6461","slug":"patients-who-recover-from-the-doctor-npenge-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों से वसूली करने वाले डाक्टर नपेंगे : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों से वसूली करने वाले डाक्टर नपेंगे : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सरकारी अस्पतालों के कुछ डाक्टरों द्वारा रोगियों से धनराशि वसूलने की शिकायत पर नाराजी जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेवा के बदले अवैध रूप से पैसा वसूल रहे डाक्टरों ने स्वयं को सुधारा नहीं तो रंगे हाथ पकड़ कर कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में जिला, बेस और महिला अस्पतालों के संचालक मंडलों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ डाक्टरों द्वारा मरीजों से उपचार के एवज में धनराशि की मांगने की शिकायत मिली है।
इसे गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में रोगियों और उनके परिजनों से अवैध तौर पर धनराशि ले रहे डाक्टरों को सुधर जाने की हिदायद दी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अस्पतालों में खुफिया तरीके से निगरानी कर मरीजों से धनराशि वसूल करने वालों को रंगे हाथ पकड़ कर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने तीनों अस्पतालों के प्रमुख चिकित्साधीक्षकों से अपने स्तर पर ऐसे लोगों पर निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अस्पताल प्रशासन उपलब्ध संसाधनों का ईमानदारी से उपयोग करे, ताकि दूर दराज क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आने वाले रोगियों को कोई परेशानी नहीं हो। डीएम ने अस्पतालों में सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी, जिला अस्पताल के पीएमएस डा. जीसी पांडे, महिला अस्पताल की डा. इंदू पुनेठा, बेस के डा. डीपी दुर्गापाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, समिति के सदस्य किशन गुरुरानी, अशोक पांडे, विद्या बिष्ट, डा. आशा मेहता, मोती लाल वर्मा आदि मौजूद थे।
डीएम ने कहा कि अस्पतालोें में रोगियों को स्थानीय उपज से निर्मित किए जाने वाले पौष्टिक व्यंजन परोसने के निर्देश मुख्यमंत्री ने पूर्व में जारी किए हैं। अस्पताल प्रशासन भर्ती मरीजों के लिए मडुवे की रोटी, चुड़काणी, झुंगरे की खीर आदि उपलब्ध कराने को संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दें।