{"_id":"6976537c6598bdbb9e0db9a3","slug":"passengers-were-stranded-in-the-bitter-cold-and-had-to-wait-for-hours-for-vehicles-almora-news-c-232-1-shld1002-139075-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कड़ाके की ठंड में वाहनों के लिए भटके यात्री, घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कड़ाके की ठंड में वाहनों के लिए भटके यात्री, घंटों करना पड़ा इंतजार
Sun, 25 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर रोडवेज की दो सेवाएं स्थगित रहने से यात्रियों की फजीहत हुई। ठंड में यात्रियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ा। स्टेशन पर यात्री बसों के इंतजार में घंटो खड़े रहे। इससे उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ा।
रविवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, सायंकालीन देहरादून सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। वहीं सोमेश्वर, द्वाराहाट, मौरनौला, दन्या, चगेठी, चौखुटिया आदि ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से यात्रियों को वाहनों की तलाश में भटकना पड़ा। ठंड में यात्रियों को बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड के चक्कर लगाने पड़े। गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। काफी इंतजार के बाद किसी को वाहन में सीट मिली तो कोई मायूस रहा। खासकर महिला यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। महिलाओं ने बताया कि उन्हें दूरस्थ गांवों तक जाना है लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। इससे घर पहुंचने में काफी विलंब हो जाएगा।
बोले यात्री
लमगड़ा -दिल्ली रुट पर रोडवेज बस नहीं चलने से काफी दिक्कत हुई। अब लमगड़ा तक किसी टैक्सी में जाना पड़ेगा फिर वहां से हल्द्वानी जाकर दिल्ली की बस पकड़नी पड़ेगी। - राजीब बोरा
विज्ञापन
-- -- -- --
फल्याट जाने के लिए वाहन तलाश रही हूं लेकिन नहीं मिल रहा है। बड़ी मुश्किल से एक टैक्सी मिली लेकिन उसमें सीट फुल है। ऐसे में दिक्कत हो रही है। - संगीता जोशी