फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passengers had to wait for hours at the station for buses, and were left stranded for vehicles.

Almora News: बसों के लिए स्टेशन पर करना पड़ा घंटों इंतजार, वाहनों के लिए भटके यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Passengers had to wait for hours at the station for buses, and were left stranded for vehicles.
अल्मोड़ा। विभिन्न रूटों पर वाहनों की कमी के कारण यात्रियों को स्टेशनों पर भटकना पड़ा। काफी देर तक उन्हें बसों का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर बस आते ही यात्रियों में मारामारी रही। भीड़ बढ़ने पर रोडवेज ने दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त सेवा संचालित की।
विज्ञापन


लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत अन्य महानगरों से दिवाली मनाने आए प्रवासियों के कार्य स्थलों को लौटने का सिलसिला जारी है। रविवार को वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण रूटों पर आने जाने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कतें हुई। सुबह से ही यात्रियों के स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। काफी देर तक उन्हें स्टेशन पर बसों का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही स्टेशन पर बस पहुंची यात्री उसमें टूट पड़े। दिल्ली रूट में यात्रियों का काफी दबाव रहा। ऐसे में रोडवेज ने एक अतिरिक्त बस का संचालन किया।
विज्ञापन


----------------

बोले यात्री

दिल्ली की बस में सीट नहीं मिली। अब अतिरिक्त बस से जाऊंगा। आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली रूट पर सेवाएं बढ़ाई जानी चाहिए।

मनमोहन विश्वकर्मा, अल्मोड़ा

-----------

पहाड़ के रूटों पर भी रोडवेज बस का संचालन किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिल सके। मोतियापाथर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही हूं, लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। इससे काफी दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा बिष्ट, अल्मोड़ा

--------------

यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रविवार को दिल्ली मार्ग पर एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

विजय तिवारी, एजीएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed