फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   passengers face problmes sue to lack of buses.

रोडवेज की कई सेवाएं नहीं चलने से यात्री रहे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
passengers face problmes sue to lack of buses.
खजान चंद्र जोशी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रोडवेज की चार सेवाओं का संचालन ठप रहने से यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। बसें न चलने से कुछ यात्री टैक्सी और दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। टैक्सियों का किराया अधिक होने से यात्रियों पर आर्थिक बोझ भी पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, बागेश्वर, हल्द्वानी, काशीपुर, हरिद्वार, लमगड़ा, बेतालघाट समेत विभिन्न स्थानों को सेवाओं का संचालन किया जाता है। लंबे समय से डिपो की संचालन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, बरेली-बागेश्वर सेवाओं का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन

बसें नहीं चलने से टनकपुर, बेतालघाट, लमगड़ा, दिल्ली, बागेश्वर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री टैक्सी, रोडवेज से गंतव्य को रवाना हुए। टैक्सी का किराया रोडवेज से ज्यादा होने से यात्रियों की जेब भी ढीली हुई। रोजाना सेवाओं का संचालन स्थगित होने से डिपो को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा से कोसी को जा रहे कृष्णा बिष्ट ने बताया कि बसों का नियमित संचालन न होने से दिक्कतें आ रही हैं। कई बार स्टेशन पर इंतजार करने के बाद भी पता चलता है कि अब बस नहीं जा रही है जिससे यात्रियों को झटका लगता है साथ ही परेशानी होती है।

अल्मोड़ा से चायखान को जा रहे खजान चंद्र जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली सेवा नहीं चलने से दिक्कतें हो रही है। अब दूसरे वाहन से गंतव्य को जाना पड़ेगा। सेवा नहीं चलने से चायखान, लमगड़ा आदि स्थानों को जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कृष्णा बिष्ट।

कृष्णा बिष्ट।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed