फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parliamentary Secretary Blta seed distributed to farmers in the village

ससंदीय सचिव ने बल्टा गांव में कृषकों को बीज बांटा

Thu, 30 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Thu, 30 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने ग्रामीणों से बागवानी और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। हवालबाग ब्लाक के ग्राम पंचायत बल्टा में उद्यान विभाग के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कृषकों को बीज और कीटनाशक बांटे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बल्टा सब्जी उत्पादन क्षेत्र है। कृषकों का आह्वान किया कि बागवानी और सब्जी उत्पादन करें। इससे जहां वह आत्मनिर्भर बनेंगे वहीं पलायन पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


 उन्होंने राज्य सरकार की हमारा वृक्ष हमारा धन योजना की जानकारी दी और योजना से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने 175 काश्तकारों को फूलगोभी, बंदगोभी, धनिया, बीन आदि के बीज और कीटनाशक बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने महिलाओं से सब्जी और उद्यानीकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।


 इस अवसर पर प्रधान अर्जुन सिंह, बलवंत सिंह, बलवंत राम, राजेंद्र मेहता, महेश लाल, धनेश्वर, नंदन सिंह, रवींद्र सिंह के अलावा ग्रामीण और उद्यान विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed