फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parents should come forward to encourage daughters: Chauhan

बेटियों को प्रोत्साहित करने को अभिभावक आएं आगे: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Parents should come forward to encourage daughters: Chauhan
ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेंस एकेडमी हवालबाग के वार्षिकोत्सव में कब्बाली गाते बच्चे। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेंस एकेडमी हवालबाग के सातवें वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए अभिभावक बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद बच्चों ने डांडिया, गरबा, राजस्थानी, कुमाऊंनी नृत्य पेश किया। देशभक्ति गीतों, कव्वाली और नाटकों का मंचन भी किया। लोक कलाकार अरुण तिवारी ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि चौहान ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों को सराहा और शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रमेश भाकुनी ने विद्यालय को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रधानाध्यापक अशोक पंत और प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष विनोद पंत ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ पंकज कांडपाल, कनिष्ठ उप प्रमुख नरेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य बल्टा महेंद्र बिष्ट, प्रधान उडियारी बबली आर्या, सुरेंद्र सिंह मेहता आदि ने विचार रखे। संचालन संचालन मुरलीधर कांडपाल और गोविंद कुमार ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, प्रधान हवालबाग अमित साह, बीडीसीसदस्य गंगा देवी, पूरन सिंह नेगी, शिक्षक हेम सती, जीवन बिष्ट, मुकेश कुमार, प्रियंका, रश्मि पंत, पार्वती, गीता नेगी, गीता मुस्युनी, विमला मेहता, ममता जोशी, भावना आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed