फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panwar original Ukrand include increased strength team

पंवार मूल उक्रांद में शामिल, दल की बढ़ी ताकत

Thu, 19 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Panwar original Ukrand include increased strength team
मूल दल उक्रांद में शामिल होने के बाद दल के केंद्रीय अध्यक्ष के साथ पंवार। - फोटो : अमर उजाला

 उत्तराखंड क्रांतिदल ‘डी’ के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार अपने साथियों सहित कुर्सी चुनाव चिन्ह वाले मूल उत्तराखंड क्रांतिदल में शामिल होग गए हैं। इस मौके पर पंवार और उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने  पत्रकार वार्ता कर भाजपा और कांग्रेस पर उत्तराखंड को गर्त में धकेलने का आरोप लगाते हुए उक्रांद की मजबूती के लिए जुटने की बात कही। 

विज्ञापन


 पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य आंदोलन में पंवार का बड़ा योगदान रहा है। उनके मूल उक्रांद में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ने के साथ ही दल की ताकत बढ़ी है। पुष्पेश ने कहा कि पंवार को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, पंवार ने कहा कि राज्य की लड़ाई में अग्रणी रहे उक्रांद की फूट से दल और राज्य के साथ ही आम जनता को नुकसान हुआ है। कांग्रेस और भाजपा जैसी राज्य विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्षशील ताकतों की मजबूती जरूरी है। उन्होंने कहा कि दल के सभी लोग कंधे से कंधा मिलकार राज्य में उक्रांद की सरकार बनाने के लिए कमर कसेंगे। इस मौके पर हरीश पाठक, राकेश चौहान, नितिन सैनी, पीसी जोशी, जयदेव भट्ट ,रवि वाल्मीकि, दल के जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किरौला भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा है कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के बागियों को किसी हाल में टिकट नहीं देगी। कहा कि दोनों दलों के नेताओं के कोई सिद्धांत नहीं रह गए हैं। एक दल में सालों रहने वाले पुत्र मोह और टिकट के लिए दल बदल रहे हैं। यह स्थिति राज्य के लिए अच्छी नहीं है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed