{"_id":"60b526a38ebc3e34f55e76d5","slug":"panic-over-seeing-three-leopards-in-thaplia-almora-news-hld4261596157","type":"story","status":"publish","title_hn":"थपलिया में तीन तेंदुए दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थपलिया में तीन तेंदुए दिखने से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के थपलिया क्षेत्र तीन तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत है। पिंजरा लगने के बाद भी तेंदुओं के पकड़ में न आने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग समेत पुलिस ने भी लोगों से रात में घरों में ही रहने की अपील की।
नगर के थपलिया मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने रविवार शाम तीन तेंदुए घूमते देखे। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। तेंदुआ देख लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने बताया कि नगर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग से संपर्क किया गया। काफी देर तक तीनों तेंदुए घरों के आसपास घूमते दिखाई दिए।
पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक कर घरों में ही रहने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता पांडे ने बताया कि वहां लगे पिंजरे में तेंदुओं के भोजन की सामग्री नहीं डाली जा रही है, जिससे तेंदुए फंस नहीं पा रहे हैं। इससे पूर्व शनिवार को कर्नाटकखोला में एक साथ तीन तो पातालदेवी क्षेत्र में एक साथ चार तेंदुए दिखाई दिए थे। लगातार दिख रहे तेंदुओं से लोगों में दहशत है। नगर के अन्य क्षेत्रों में भी तेंदुओं का आतंक जारी है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में लगातार तीन से चार तेंदुए दिखाई देने की सूचना है। विभाग लगातार कार्य कर रहा है, जल्द ही तेंदुुओं से निजात दिलाने के लिए ठोस इंतजाम किए जाएंगे।
-महातिम यादव, डीएफओ, अल्मोड़ा।