{"_id":"58bd97124f1c1b6d43dc42f4","slug":"pandit-minor-s-parents-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के माता-पिता और पंडित भी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के माता-पिता और पंडित भी जेल भेजे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों पनुवानौला के निकट खोला गांव में नाबालिग से शादी के मामले में नाबालिग के माता-पिता और पंडित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। इससे पूर्व सात लोग पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
मालूम हो कि अलीगढ़ से आए कुछ लोगों ने बीते मंगलवार को पनुवानौला के खोला गांव निवासी नौवीं में पढ़ने वाली एक बालिका की शादी गोंडा निवासी गजेंद्र सिंह से करवा दी थी। बालिका को ब्याह कर ले जा रहे इन लोगों को अल्मोड़ा के निकट पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दूल्हा गजेंद्र सिंह के अलावा दोनों पक्षों के सात लोगों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें दुल्हन की दादी भी शामिल थी। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों ने अदालत में सरेंडर कर दिया।
पटवारी पनुवानौला एनएस बिष्ट ने बताया कि सोमवार को नाबालिग युवती के पिता राजन राम, माता भवानी देवी और पंडित जगदीश राम लाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया। उसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। एक अन्य अभियुक्त देवेंद्र कुमार की तलाश की जा रही है। पूर्व में सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद नाबालिग से विवाह मामले में अब तक दस लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।