फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayat representatives get information about the proposals of the scheme

योजना के प्रस्तावों की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को मिले

Wed, 12 Apr 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 12 Apr 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives get information about the proposals of the scheme
बीडीसी की बैठक में भाग लेतीं ब्लॉक प्रमुख और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 ताड़ीखेत क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा धनराशि का भुगतान नहीं होने, आय प्रमाण पत्र नहीं बन पाने और लक्ष्य के सापेक्ष इंदिरा आवास का पैसा नहीं पहुंच पाने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया। कहा कि जिला योजना के प्रस्तावों की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पा रही है। समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया गया।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख रचना रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। सदस्यों ने कहा कि कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। शिक्षा का स्तर निरंतर गिर रहा है। सदस्यों ने कहा कि जिला योजना में पास होने वाले प्रस्तावों की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पा रही है। आय प्रमाण पत्र निर्धारित आय से अधिक के बन रहे हैं, जिस कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से लोग वंचित हो रहे हैं। अक्तूबर  से मनरेगा धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया गया, कहा कि कई लाभार्थियों को दो सालों से पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है, लाभार्थी विभाग के चक्कर काटते परेशान हैं। कहा कि विभाग को समय-समय पर न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। सीडीओ जीवन सिंह नगन्याल ने अधिकारियों से समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. आरसी पंत, एसडीएम रजा अब्बास के अलावा जिपंस अमित पांडे, बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, मदन कुवार्बी, प्रदीप बिष्ट, जयपाल माहरा, लक्षमण सिंह नेगी, परियोजना निदेशक डीडी पंत, अंबादत्त पंत सहित तमाम विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed