फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayat representative denied fierce budget

बजट न मिलने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि

Mon, 11 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 11 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representative denied fierce budget

वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जिला, क्षेत्र पंचायतों को देय बजट न मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों में केंद्र सरकार के प्रति रोष है। इससे नाराज जिला पंचायत, बीडीसी सदस्यों ने जिला पंचायत, विकास भवन कार्यालयों में प्रदर्शन कर ताले ठोक दिए। इसके बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने प्रतिनिधियों से 13 जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। डीएम सविन बंसल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्वाह्न में जिला पंचायत और इसके बाद विकास भवन परिसर के गेट पर नारेबाजी कर ताले जड़ दिए। इसके बाद कलक्ट्रेट प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय में जिला और क्षेत्र पंचायतों को वित्त आयोग की धनराशि मिली थी, अब केंद्र की मोदी सरकार ने यह राशि नहीं दी है। बजट न मिलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर पंचायत विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के कार्यकाल में त्रिस्तरीय पंचायतों को मजबूत बनाने को पंचायती राज व्यवस्था लागू की थी। तब से केंद्र सरकार तीनों पंचायतों को वित्त आयोग की धनराशि जारी करती रहीं हैं। वर्तमान में केंद्र सरकार ने 14वें वित्त के बजट से जिला, क्षेत्र पंचायतों को धनराशि देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि केंद्र की पंचायत विरोधी नीति के खिलाफ देहरादून में 13 जनवरी को प्रदर्शन होगा। जिसमें शामिल होने के लिए जिले के पंचायत प्रतिनिधि 12 जनवरी को अल्मोड़ा से कूच करेंगे।


 इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, प्रमुख संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पीतांबर पांडे, शिवेंद्र रावत, आनंदी पांडे, विमला बनौला, राधा पांडे, विशन सिंह, लता आर्या, बलवंत सिंह, सुनीता बोरा, तारा भाकुनी, भावना अधिकारी, मोहन सिंह महरा, कृष्ण सिंह बिष्ट, प्रमुख हरीश बनौला, निर्मला आर्या, चंदन राम, महेश आर्या, अमित पांडे आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed