{"_id":"594d50704f1c1b2b4d8b4671","slug":"panchayat-delegates-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिकियासैंण ब्लॉक खुले में शौच मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिकियासैंण ब्लॉक खुले में शौच मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधि सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिले के भिकियासैंण ब्लॉक के गांवों में अब शत-प्रतिशत शौचालय बन चुके हैं। इसलिए ब्लॉक को स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नरेंद्र तोमर और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके लिए ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल को देहरादून में सम्मानित किया। सरकार ने हर गांव को खुले में शौच मुक्त करने की मुहिम चलाई है, इसे ब्लॉक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने बताया कि वर्ष 2011-12 में 8540 परिवारों में 5271 परिवारों के पास शौचालय थे, इसके बाद उन्होंने अभियान चलाकर 3269 परिवारों के लिए भी शौचालयों की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि छह माह तक ब्लॉक में पदयात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया, अधिकारियों को गांवों में ले जाकर शौचालय विहीन परिवारों के लिए भी शौचालय बनाने का काम किया। उन्होंने विकासखंड के अधिकारियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस कार्य के लिए देहरादून में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नरेंद्र तोमर और मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन